कर्णसिंह ने लिखी मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी, हटा दें कमेटी से मेरा नाम

By: Shilpa Mon, 23 Oct 2023 9:48:42

कर्णसिंह ने लिखी मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी, हटा दें कमेटी से मेरा नाम

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति से उनका नाम हटा दिया जाए। पार्टी ने हाल में ही जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस की कमेटी का नए सिरे से गठन किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लिखे पत्र में कर्ण सिंह ने कहा है कि वो कई सालों से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। इसलिए पुनर्गठित प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी समिति से उनका नाम हटा दिया जाए। कर्ण सिंह के पत्र से सवाल उठता है कि क्या पार्टी प्रदेशों में कमिटी गठित करने से पहले वरिष्ठ नेताओं की राय नहीं लेती।

कार्यकारी समिति में कौन से नेता है?

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 22 सदस्यीय कार्यकारी समिति के गठन को खड़गे ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को मंजूरी दी थी। इसमें कर्ण सिंह, सैफुद्दीन सोज, गुलाम अहमद मीर और तारिक हमीद कर्रा सहित कई नेता शामिल थे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com